मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को पराजित कर खिताब जीतने पर भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय टीम के होनहार खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन और टीम भावना से देश को गौरवान्वित किया है। यह विजय देश के युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा, परिश्रम और समर्पण का प्रमाण है।
मुख्यमंत्री धामी ने सभी खिलाड़ियों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

More Stories
जूनियर वर्ग में द हैरिटेज स्कूल ने श्रीराम सेंटेनियल को हराया
मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
एचआरडीए द्वारा नवनिर्मित स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया लोकार्पण