कैबिनेट मंत्री एवं उत्तराकशी जिले के प्रभारी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, मंगलवार को सिलक्यारा सुरंग में चल रहे रेस्क्यू अभियान का जायजा लेने सिलक्यारा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने टनल के अंदर चल रहे रेस्क्यू कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की।

प्रभारी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि सभी लोगों को सुरक्षित अतिशीघ्र निकाला जाए। फ्लेक्सी कैमरे के माध्यम से सभी श्रमिकों को देखा गया है। सभी अंदर सुरक्षित है। प्रदेश एवं पूरे देश में लगातार दुआओं का दौर जारी है।

More Stories
देहरादून-मसूरी मार्ग पर बढ़ा लैंडस्लाइड का खतरा: ULMMC ने चिन्हित किए संवेदनशील जोन, सुरक्षा कार्य की तैयारी
मौसम का हाई अलर्ट: 28-29 जुलाई को उत्तराखंड में भारी बारिश संभावना, नागरिकों से सतर्क रहने की अपील
ग्रीन ट्रांसपोर्ट की ओर उत्तराखंड का कदम, सीएम धामी ने 11 स्वच्छ ईंधन वाहनों को किया फ्लैग ऑफ