देहरादून: गढ़वाल में नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी, गलत तरीके से छूने व गंदी बाते करने के आरोप में विद्यालय के शिक्षक देवेन्द्र चन्द्रवाल को गिरफ्तार किया गया है। नाबालिग छात्रा के पिता ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी।
गोपेश्वर थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते सोमवार को एक स्थानीय व्यक्ति ने थाने में आकर लिखित तहरीर दी। जिसमें उन्होंने कहा है कि उनकी बेटी गोपेश्वर के एक निजी स्कूल में पड़ती है। उस स्कूल में देवेन्द्र चन्द्रवाल नाम का शिक्षक है, जो उनकी नाबालिग बेटी को गलत तरीके से छूता है, अश्लील बातें करता है। जिस कारण उनकी बेटी कई बार स्कूल जाने से मना करती है। पीड़ित पिता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना गोपेश्वर पुलिस ने आरोपी शिक्षक देवेन्द्र चन्द्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 11/25 धारा 75 बीएनएस व 9/10 पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की गई।
आरोपी शिक्षक गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए आरोपी शिक्षक को तत्काल गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। उनके निर्देश पर थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया के नेतृत्व में आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। बीते सोमवार को ही जांच के बाद पुलिस टीम ने आरोपी देवेंद्र चंद्रवाल को गोपेश्वर से गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद बीते मंगलवार को आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

More Stories
सड़क दुर्घटना पीड़ितों को त्वरित उपचार के लिए उत्तराखंड में बनेगी समन्वित आपातकालीन व्यवस्था
स्वच्छ सर्वेक्षण-2026: श्रीनगर नगर निगम की अनोखी पहल, बार्बर दुकानों से यूज्ड ब्लेड का होगा वैज्ञानिक निस्तारण
देहरादून में नकली दवाइयों का बड़ा भंडाफोड़, नामी कंपनियों के नाम पर बन रही थीं फर्जी मेडिसिन; मशीनें और भारी मात्रा में सामग्री जब्त