हरिद्वार: जिला कारागार हरिद्वार में 15 HIV संक्रमित कैदी पाए जाने से पूरे जेल प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। प्रशासन ने एचआईवी पॉजिटिव कैदियों को एक विशेष बैरक में स्थानांतरित किया गया है। जेल में इतनी बड़ी संख्या में संक्रमित कैदियों के मिलने से हड़कंप मच गया है।
वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य जानकारी दी है कि स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान 15 कैदियों के HIV पॉजिटिव मिलने की पुष्टि हुई है। जेल प्रशासन ने इन एचआईवी पॉजिटिव कैदियों को एक विशेष बैरक में स्थानांतरित किया गया है। जेल में इतनी बड़ी संख्या में संक्रमित कैदियों के मिलने से हड़कंप मच गया है। इन एचआईवी पॉजिटिव कैदियों का उपचार गाइडलाइन के अनुसार किया जा रहा है।
2017 में भी पाए गए थे 16 HIV पॉजिटिव कैदी
मनोज कुमार आर्य ने बताया कि जब भी किसी आरोपी को कारागार में लाया जाता है, तो सबसे पहले उनकी एचआईवी सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी जांचें की जाती हैं। वर्तमान में हरिद्वार जिला कारागार में लगभग 1100 कैदी हैं, जिनमें से लगभग 15 कैदियों में एचआईवी संक्रमण की पुष्टि हुई है। इन 15 एचआईवी संक्रमित कैदियों को एक विशेष बैरक में रखा गया है। एचआईवी पॉजिटिव कैदियों का निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार इलाज किया जा रहा है, इसके लिए सभी सुरक्षा उपायों का पालन किया जा रहा है। साल 2017 में हरिद्वार जिला कारागार में 16 कैदियों में एचआईवी पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई थी।

More Stories
माल रोड मसूरी पर अब दिखेंगी 54 गोल्फ कार्ट; हर 2 रिक्शे वालों के हवाले 1 गोल्फ कार्ट
जिला प्रशासन ने 11 लाख की लगाई पैनल्टी; काटी 80 लाख की अतिरिक्त आरसी
शादी का वादा पूरा न होना अपने आप में बलात्कार नहीं: उत्तराखंड हाईकोर्ट