अल्मोड़ा।
क्वारब डेंजर जोन, वाहन चालकों के लिए बना खतरा
जल्द टेंडर जारी कर काम तेजी से शुरू किया जाएगा- केंद्रीय राज्य मंत्री
अल्मोड़ा-हल्द्वानी नेशनल हाईवे में क्वारब के पास बना डेंजर जोन यात्रियों व वाहन चालकों के लिए खतरा बना हुआ है। पहाड़ी के ट्रीटमेंट के लिए केंद्र सरकार ने 51 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री अजय टम्टा ने कहा कि जल्द टेंडर जारी कर काम को तेजी से शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहाड़ी के निचले हिस्से के लिए पहले ही 17.14 करोड़ रुपये से काम चल रहा है। अब पहाड़ी वाले हिस्से का ट्रीटमेंट होगा। बताते चले कि बीते छह महीने से अधिक समय से क्वारब के पास मलबा और बोल्डर गिरने से यह मार्ग खतरनाक बना हुआ है। करीब 200 मीटर हिस्सा धंस चुका हैं अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ को जोड़ने वाला यह रास्ता कुमाऊं की लाइफलाइन माना जाता है।
अजय टम्टा, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री

More Stories
सड़क दुर्घटना पीड़ितों को त्वरित उपचार के लिए उत्तराखंड में बनेगी समन्वित आपातकालीन व्यवस्था
स्वच्छ सर्वेक्षण-2026: श्रीनगर नगर निगम की अनोखी पहल, बार्बर दुकानों से यूज्ड ब्लेड का होगा वैज्ञानिक निस्तारण
देहरादून में नकली दवाइयों का बड़ा भंडाफोड़, नामी कंपनियों के नाम पर बन रही थीं फर्जी मेडिसिन; मशीनें और भारी मात्रा में सामग्री जब्त