हरिद्वार के मुख्य राज मार्ग पर शराब के नशे में महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, राहगीरों से लेकर पुलिस तक सब परेशान, *वीडियो वायरल*
हरिद्वार हर की पैड़ी के सामने नशे में धुत महिला ने सड़क को बना दिया तमाशा-घर,शराब के नशे में चूर महिला ने बीच सड़क पर मचाया हंगामा, राहगीरों का रास्ता रोक कर करने लगी अजीबो-गरीब हरकतें।
कई श्रद्धालु और स्थानीय लोग महिला की हरकतों से परेशान नजर आए। हद तो तब हो गई जब महिला ने सड़क से गुजर रहे एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी को भी नहीं बख्शा। हंगामे के बीच महिला को एक महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी स्कूटी पर बैठा कर मौके से ले जाती दिखी।
धर्म नगरी जैसे संवेदनशील और धार्मिक स्थल पर इस तरह के नशे और हंगामे ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

More Stories
देहरादून जू का नया आकर्षण बना ‘तेजस’, 550 किमी सफर कर पहुंचा व्हाइट टाइगर
जिला अस्पताल में रिश्वत लेते ऑर्थोपेडिक सर्जन गिरफ्तार, विजिलेंस ने ₹5 हजार के साथ दबोचा
दून यूनिवर्सिटी में मेस के खाने पर छात्रों का हंगामा, कीड़ा मिलने के आरोप पर कुलपति आवास घेरा