तीर्थयात्रियों की संख्या में हो रही बढ़ोतरी, अन्य मंदिरों में भी दर्शन को पहुंच रहे श्रद्धालु
बदरीनाथ धाम में यात्रा व्यवस्थाओंं का निरीक्षण करने के बाद बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा, कुछ लोग धामों में तीर्थयात्रियों की संख्या घटने का झूठा प्रचार कर रहे हैं।
रविवार को बदरीनाथ धाम में यात्रा व्यवस्थाओंं का निरीक्षण करने के बाद बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा, कुछ लोग धामों में तीर्थयात्रियों की संख्या घटने का झूठा प्रचार कर रहे हैं। जबकि चारधामों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी कह चुके हैं कि उत्तराखंड में तीर्थाटन का दायरा बढ़ रहा है।
द्विवेदी ने बताया कि 21 जून तक बदरीनाथ धाम की यात्रा के लिए 13.61 लाख व केदारनाथ के लिए 14.68 लाख ऑनलाइन पंजीकरण हो चुके हैं। पंजीकरण की तुलना में रिकार्ड 21.46 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने बदरी-केदार के दर्शन किए हैं।
रुदप्रयाग के श्री कार्तिक स्वामी मंदिर व जगन्नाथ मंदिर उत्तरकाशी में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के कुशल नेतृत्व में चारधाम यात्रा व्यवस्थाओंं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अब तक चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण का आंकड़ा 45 लाख पार हो चुका है। इसमें 33 लाख से अधिक दर्शन कर चुके हैं।

More Stories
फायर एनओसी के नाम पर 20 हजार रुपये रिश्वत मांगने वाला अग्निशमन अधिकारी गिरफ्तार
हरिद्वार में सौतेले पिता पर नाबालिग बेटी के शोषण का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
उत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में शामिल हुईं 59 नई बसें, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी