देहरादून
भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी से ज्वालापुर के पूर्व विधायक सुरेश राठौर को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। कुछ दिन पहले भाजपा ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को नोटिस भी जारी किया था जिसमें अभद्र भाषा के इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया था।
ऐसे में पार्टी के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट द्वारा जारी किए गये पत्र में पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।
पत्र में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि पार्टी नेतृत्व आपके द्वारा दिए जवाब से संतुष्ट नहीं है, लगातार आपके द्वारा लगातार पार्टी की मर्यादा और सामाजिक आचरण का उल्लंघन किया गया है।

More Stories
गंगोत्री हाईवे पर फिर भू-धंसाव का खतरा, पापड़गाड़ में दरारें बढ़ने से चार घंटे बाधित रहा यातायात
‘बिना रुके, बिना थके’ विकास की राह पर उत्तराखंड: मसूरी में सीएम धामी का बड़ा संदेश
SIR-2026: मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के निर्देश, पात्र वोटर का नाम न छूटे