राज्य सरकार द्वारा पेराई सत्र 2024-25 के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान हेतु चीनी मिल डोईवाला के लिये ₹ 22.47 करोड़ एवं चीनी मिल बाजपुर के लिये ₹ 25.09 करोड़ की धनराशि कुल ₹ 47.46 करोड़ स्वीकृत कर दी गयी है।

इससे पूर्व भी राज्य के सहकारी एवं सार्वजनिक क्षेत्र की चीनी मिलों के गन्ना किसानों के भुगतान हेतु धनराशि ₹ 92.14 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है। इस प्रकार पेराई सत्र 2024-25 के लिये राज्य सरकार द्वारा कुल ₹ 139.70 करोड़ की धनराशि की स्वीकृति गन्ना किसानों के भुगतान हेतु दी गयी है।

More Stories
उत्तरकाशी के उडरी गांव में भारी भूस्खलन, पांच घरों को नुकसान; बाल-बाल बचे ग्रामीण
फर्जी मेजर बनकर सोशल मीडिया पर छाया युवक, SOG ने किया पर्दाफाश
पिथौरागढ़ में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल: 55 गर्भवतियों का एंबुलेंस में प्रसव, 425 को किया हायर सेंटर रेफर