नैनीताल:
उत्तराखंड के बनभूलपुरा थाने में पुलिस की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। दुष्कर्म पीड़िता को न्याय की उम्मीद में थाने पहुंचना महंगा पड़ गया, जब उसे बंदीगृह में बैठा दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज करने में टालमटोल की, और अंततः न्यायालय के आदेश पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
पीड़िता का आरोप है कि क्षेत्र निवासी फरदीन नामक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया था, जिसके बाद आरोपी जेल गया, लेकिन फिलहाल जमानत पर बाहर है। पीड़िता के अनुसार, फरदीन उसे लगातार रास्ते में रोककर जान से मारने की धमकी दे रहा है और केस वापस लेने का दबाव बना रहा है।

More Stories
हरिद्वार में नकली पनीर बनाने वाली इकाई पर छापा, 90 किलो पनीर और 6 क्विंटल पामोलीन तेल नष्ट
देहरादून मेडिकल कॉलेज के मेस में मिले कॉकरोच, खाद्य सुरक्षा विभाग ने बंद कराए मेस और कैफेटेरिया
उत्तराखंड में साइबर ठगी की शिकायत होगी आसान, AI एजेंट संभालेगा 1930 हेल्पलाइन की कॉल