देहरादून में उत्तराखंड एसटीएफ की साइबर क्राइम टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली से एक नाइजीरियन साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपी Colinus Ugochukwu Nwaemuka अंतरराष्ट्रीय फर्जी पार्सल और सरकारी अधिकारी बनकर ठगी करने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड है। यह गिरोह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों से दोस्ती कर, पार्सल भेजने का झांसा देकर और नकली कस्टम व साइबर सुरक्षा अधिकारियों के नाम पर करोड़ों रुपये ऐंठता था। देहरादून निवासी एक पीड़ित से आरोपियों ने स्कैनिंग, गोल्ड लाइसेंस, जीएसटी, बीमा और फर्जी केस निपटाने के नाम पर कुल ₹28,98,650 की ठगी की थी। जांच में पता चला कि गिरोह के बैंक खातों में कुछ ही महीनों में करोड़ों का लेन-देन हुआ है और कई राज्यों में इनके खिलाफ मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने आरोपी के पास से 15 मोबाइल फोन, 10 सिम कार्ड, 5 बैंक एटीएम कार्ड, 2 पासपोर्ट, एक लैपटॉप और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। एसटीएफ ने बताया कि आरोपी सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर खुद को प्रतिष्ठित कंपनी की सीनियर मैनेजर बताता था और पार्सल ट्रैकिंग वेबसाइट व नकली कस्टम एजेंटों के जरिए रकम वसूलता था। उत्तराखंड पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अंजान व्यक्ति से सोशल मीडिया पर दोस्ती न करें, फर्जी निवेश ऑफर और ऑनलाइन जॉब के झांसे में न आएं, और किसी भी वित्तीय साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत 1930 नंबर पर संपर्क करें।

More Stories
कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी प्रकरण पर सीएम धामी की पहल, बोले- खुद करूंगा बात
उत्तराखंड में MBBS दाखिलों पर उठे सवाल, 770 अभ्यर्थियों के मूल निवास प्रमाणपत्रों की जांच की मांग
त्योहारों से पहले FDA की छापेमारी, एडीज बेकरी से केक-क्रीम के सैंपल लिए; तमटारा कैफे पर मुकदमे की तैयारी