मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी और विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूडी भूषण ने गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधा रोपण किया।
कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज, श्री सुबोध उनियाल, श्रीमती रेखा आर्या, श्री सौरभ बहुगुणा, मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन, अपर मुख्य सचिव श्री आर.के सुधांशु, डीजीपी श्री दीपम सेठ और प्रमुख वन संरक्षक हॉफ श्री समीर सिन्हा ने भी इस अवसर पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधा रोपण किया।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि हर नागरिक अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएँ। उन्होंने कहा कि यह अभियान पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है।

More Stories
कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी प्रकरण पर सीएम धामी की पहल, बोले- खुद करूंगा बात
उत्तराखंड में MBBS दाखिलों पर उठे सवाल, 770 अभ्यर्थियों के मूल निवास प्रमाणपत्रों की जांच की मांग
त्योहारों से पहले FDA की छापेमारी, एडीज बेकरी से केक-क्रीम के सैंपल लिए; तमटारा कैफे पर मुकदमे की तैयारी