देहरादून में महिलाओं को असुरक्षित बताने वाली निजी रिपोर्ट पर जांच
देहरादून।
महिला सुरक्षा को लेकर निजी सर्वे कंपनी पी वैल्यू एनालिटिक्स द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट, जिसमें देहरादून को देश के 10 असुरक्षित शहरों में शामिल किया गया है, अब जांच के दायरे में आ गई है। रिपोर्ट में प्रस्तुत तथ्य और आंकड़े सरकारी आंकड़ों से बिल्कुल विपरीत पाए गए हैं। इस रिपोर्ट के प्रकाशित होने के बाद शहर में अभिभावकों, महिलाओं और युवतियों के बीच असुरक्षा की भावना फैल गई है।
मामले को गंभीर मानते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने इसकी जांच की जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश को सौंपी है। जांच अधिकारी ने कंपनी के फाउंडर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर प्रह्लात राउत को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर सभी तथ्यात्मक आंकड़ों के साथ प्रस्तुत होने के निर्देश दिए हैं। जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
सड़क दुर्घटना पीड़ितों को त्वरित उपचार के लिए उत्तराखंड में बनेगी समन्वित आपातकालीन व्यवस्था
स्वच्छ सर्वेक्षण-2026: श्रीनगर नगर निगम की अनोखी पहल, बार्बर दुकानों से यूज्ड ब्लेड का होगा वैज्ञानिक निस्तारण
देहरादून में नकली दवाइयों का बड़ा भंडाफोड़, नामी कंपनियों के नाम पर बन रही थीं फर्जी मेडिसिन; मशीनें और भारी मात्रा में सामग्री जब्त