चमोली:
अगले साल के जनवरी या फरवरी में औली की ढलानों पर राष्ट्रीय खिलाड़ी स्कीइंग का हुनर दिखाते नजर आएंगे। औली की प्राकृतिक ढलानों पर खेलों का रोमांच नजर आएगा।औली को आगामी वर्ष की राष्ट्रीय स्कीइंग खेलों की मेजबानी मिल गई है।
मौसम अनुकूल रहा तो देश के कोने-कोने से स्कीइंग खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने यहां पहुंचेंगे। हालांकि खेलों का आयोजन बर्फबारी पर निर्भर करेगा। यदि बर्फ समय पर और अच्छी हुई तो खेलों का आयोजन बेहतर ढंग से हो सकेगा। यदि बर्फबारी कम हुई या देर से हुई तो आयोजन में दिक्कतें आ सकती हैं।
विंटर गेम्स एसोसिएशन के सचिव अजय भट्ट ने बताया कि स्की एंड स्नोबोर्ड एसोसिएशन की एडहॉक कमेटी के द्वारा औली को स्कीइंग खेलों की मेजबानी दी गई है। अभी खेलों की तिथि निर्धारित नहीं की गई है। बर्फबारी के बाद कार्यक्रम निर्धारित किए जाएंगे। औली में एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर की स्कीइंग प्रतियोगिता मिलने पर क्षेत्रीय खिलाड़ियों व स्कीइंग प्रेमियों में उत्साह है।

More Stories
हरिद्वार में नकली नोट गिरोह का बड़ा खुलासा, पंजाब से गिरफ्तार हुए दो मास्टरमाइंड; अब तक 6 आरोपी दबोचे
रुद्रपुर में महिला उत्पीड़न और किशोरी गुमशुदगी से मचा हड़कंप, दो मामलों की जांच में जुटी पुलिस
देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने किया छठे ‘‘लोक संवर्धन पर्व’’ का शुभारंभ