हल्द्वानी:
हल्द्वानी के बनभूलपुरा से पुलिस की ओर से दो संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद नैनीताल में भी पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। पुलिस की ओर से तल्लीताल में मस्जिद के इमाम मौलाना मो नईम से तीन घंटों से पूछताछ की जा रही है।
सूत्रों के अनुसार हल्द्वानी में दो संदिग्धों को पकड़ने के बाद नैनीताल से भी गिरफ्तार लोगों का संबंध तलाशा जा रहा है। जिसके चलते नैनीताल पुलिस सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक तल्लीताल मस्जिद के इमाम से गुप्त रूप से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार युवक इमाम का रिश्तेदार है। वही, पुलिस, स्वान दल व एलआईयू की टीमें भी तल्लीताल मस्जिद क्षेत्र में छानबीन कर रही है। क्षेत्र में निरीक्षण व इमाम से पूछताछ से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच जारी है और आवश्यकता पड़ने पर और गिरफ्तारी भी की जा सकती है।

More Stories
हरिद्वार में नकली नोट गिरोह का बड़ा खुलासा, पंजाब से गिरफ्तार हुए दो मास्टरमाइंड; अब तक 6 आरोपी दबोचे
रुद्रपुर में महिला उत्पीड़न और किशोरी गुमशुदगी से मचा हड़कंप, दो मामलों की जांच में जुटी पुलिस
देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने किया छठे ‘‘लोक संवर्धन पर्व’’ का शुभारंभ