मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पेशावर कांड के नायक वीर चन्द्र सिंह ‘गढ़वाली’ की जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया है।
वीर चन्द्र सिंह ‘गढ़वाली’ की जयंती की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने देश की आज़ादी के लिए आंदोलनरत निहत्थी जनता पर गोली चलाने के आदेश को अस्वीकार कर अद्वितीय देशभक्ति, साहस एवं नैतिक दृढ़ता का परिचय दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की आज़ादी के संघर्ष में ‘पेशावर कांड’ एक महत्वपूर्ण पड़ाव रहा है। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में यह घटना मील का पत्थर सिद्ध हुई, जिसने स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा और क्रांतिकारी आधार प्रदान किया।

More Stories
मसूरी के पिक्चर पैलेस चौक पर महिलाओं के दो पक्षों में मारपीट, जूते-चप्पल चलने से मचा हंगामा
दून अस्पताल की इमरजेंसी में चापड़ लेकर घुसा युवक, दो पक्षों में मारपीट से मची अफरातफरी
देहरादून में छात्र-छात्राओं तक शराब पहुंचाने वाले नेटवर्क की एक और कड़ी पकड़ी