हरिद्वार/देहरादून हाईवे। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर भूमानंद के पास सोमवार को एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार सड़क पर अचानक आए जानवर को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गई और फिसलते हुए पुल के डिवाइडर से जा टकराई।
हादसे के समय कार में सवार सभी यात्री बाल-बाल बच गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटनास्थल पर कुछ देर के लिए भीड़ लग गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में सवार यात्री बहादराबाद से हरिद्वार की ओर जा रहे थे और वाहन एक महिला चला रही थी। बताया जा रहा है कि सड़क पर घूम रहे जानवर को बचाने के दौरान चालक ने नियंत्रण खो दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, हालांकि वाहन को नुकसान पहुंचा है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि हाईवे पर वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें और निर्धारित गति सीमा का पालन करें, खासकर उन क्षेत्रों में जहां सड़क पर जानवरों की आवाजाही रहती है।

More Stories
चुनावी खर्च का हिसाब न देना चार नेताओं को पड़ा भारी, आयोग ने तीन साल के लिए किया अयोग्य
साल में सिर्फ एक दिन खुलता है चमोली का प्रसिद्ध मंदिर, 12 हजार फीट की ऊंचाई पर भगवान नारायण के हुए दर्शन
सैनिक कल्याण में उत्तराखंड बना देश के लिए मॉडल, अग्निवीर रोजगार सेल गठित करने वाला पहला राज्य