April 10, 2026

रुद्रपुर में 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, दो किशोरों पर केस

Share now

रुद्रपुर:

रुद्रपुर उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपूर शहर से शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है शहर में एक नाबालिग बालिका के साथ कथित दुष्कर्म के गंभीर अपराध का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में चिंता का माहौल बन गया है। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस से संपर्क कर आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस के अनुसार, पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर दो नाबालिक आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
किराए के मकान में रहता है पीड़ित परिवार
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित परिवार शहर में एक किराए के मकान में रहता है। गुरुवार को बालिका के माता-पिता स्थानीय कोतवाली पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। परिजनों ने बताया कि उनकी नौ वर्षीय पुत्री रात के समय बाथरूम के लिए गई थी। इसी दौरान आरोप है कि उसी मकान में रहने वाले एक किशोर ने अपने एक साथी के साथ मिलकर बच्ची को कमरे में ले लिया।
कुछ देर बाद जब बच्ची पर लौटी तो वह पराई और असहज दिखाई दी। उसकी स्थिति देखकर परिजनों को संदेह हुआ और उन्होंने उससे बातचीत की। बातचीत के दौरान बालिका ने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया, जिसके बाद परिवार तुरंत पुलिस के पास पहुंच गया।
मेडिकल परीक्षण के लिए भेजी गई बालिका
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
एसएसआई केसी आर्या ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा
पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल किशोरों की पहचान की जा रही है और जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सखा कार्रवाई की जाएगी।
यह घटना समाज में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। स्थानीय लोगों ने भी मामले में त्वरित और निष्पक्ष जांच की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की गहन जांच में जुटी हुई है।