मुख्य सचिव द्वारा टिहरी झील क्षेत्र का भ्रमण एवं पर्यटन विकास परियोजना का निरीक्षण
मुख्य सचिव, उत्तराखंड शासन आनंद बर्धन द्वारा जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्रांतर्गत टिहरी झील के समीप कोटी–जाख–डोबरा पुल तक निर्माणाधीन पर्यटन रोड तथा डोबरा पुल क्षेत्र में पर्यटन विभाग द्वारा संचालित इको पार्क निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही उन्होंने टूरिज्म रोड के कार्यों की प्रगति का भी अवलोकन किया।

टिहरी झील क्षेत्र में सतत, समावेशी एवं जलवायु-अनुकूल पर्यटन विकास हेतु लगभग ₹1,294 करोड़ की परियोजना प्रस्तावित है। इस परियोजना के अंतर्गत कुल छह क्लस्टरों—डोबरा चांटी, तिवाड़ गांव, कोटि कॉलोनी, नई टिहरी, मदन नेगी एवं लेक क्लस्टर—के विकास संबंधी कार्यों की जानकारी दी गई।

More Stories
सड़क दुर्घटना पीड़ितों को त्वरित उपचार के लिए उत्तराखंड में बनेगी समन्वित आपातकालीन व्यवस्था
स्वच्छ सर्वेक्षण-2026: श्रीनगर नगर निगम की अनोखी पहल, बार्बर दुकानों से यूज्ड ब्लेड का होगा वैज्ञानिक निस्तारण
देहरादून में नकली दवाइयों का बड़ा भंडाफोड़, नामी कंपनियों के नाम पर बन रही थीं फर्जी मेडिसिन; मशीनें और भारी मात्रा में सामग्री जब्त