September 19, 2026

लखनऊ में उपजा की प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, पत्रकारों की समस्याओं के समाधान पर बनी रणनीति

Share now
 संपादक,उत्कर्ष ज्योति: विष्णु तिवारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) की प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक एवं उद्घाटन समारोह विधायक निवास, लखनऊ में आयोजित किया गया। बैठक में पत्रकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों और उनकी समस्याओं के समाधान को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

कार्यक्रम के दौरान APN/N1 के एडिटर-इन-चीफ डॉ. प्रसून शुक्ला का भव्य स्वागत किया गया। गाजियाबाद से पहुंचे APN चैनल के संवाददाता राजीव मिश्रा ने पट्टिका पहनाकर उनका सम्मान किया और इसी के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

बैठक में उपजा पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पत्रकारों की वर्तमान चुनौतियों, कार्यक्षेत्र से जुड़ी समस्याओं तथा उनके समाधान के विभिन्न उपायों पर अपने विचार रखे। पत्रकारों की समस्याओं के प्रभावी निदान के लिए आवश्यक सुझावों को एजेंडे में शामिल करते हुए प्रस्ताव पारित किया गया।

बैठक में पत्रकार हितों को प्राथमिकता देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने तथा पत्रकारों की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया।