देहरादून।
नूर कालोनी, मेहूंवाला माफी निवासी अंजुम बानो ने महिला हेल्पलाइन में तहरीर देकर पति आफताब पर रोज़ाना मारपीट, अभद्र भाषा और ₹10 लाख रुपये लाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि पति की प्रताड़ना से उसके तीन बार गर्भपात हो चुका है और जान से मारने की धमकी दी जाती है।
अंजुम ने पति के साथ-साथ ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों देवर शाहनवाज, उसकी पत्नी सोयेबा, भतीजा दानिश, बड़ा भाई, शबाना पत्नी मैराज, मां नसीम जहां, बहन अनम और भाई सेजी सोहेल पर भी झगड़े व मारपीट में शामिल होने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने हेल्पलाइन से सुरक्षा दिलाने और खर्च की व्यवस्था कराने की गुहार लगाई है।

More Stories
दिव्यांशु हत्याकांड पर देहरादून में किसानों का प्रदर्शन, टिकैत बोले—इंसाफ चाहिए
एनडीएमए और यूएसडीएमए ने चारधाम यात्रा के लिए कसी कमर
Skill India 2025–26: 3D Digital Game Art में अक्षज पटानी ने नेशनल में जीता सिल्वर