*ऋषिकेश- पशुलोक बैराज में मिला एक अज्ञात महिला का शव, SDRF ने किया बरामद*
आज दिनाँक 31 अक्टूबर 2023 को पुलिस चौकी एम्स, ऋषिकेश द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि पशुलोक बैराज में एक अज्ञात शव दिखाई दे रहा है जिसे बरामद करने हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर SDRF टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर कड़ी मशक्कत करते हुए उक्त शव को रोप की सहायता से बैराज से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।
उक्त शव एक महिला का है जिसकी उम्र 30 से 35 वर्ष तथा शव 2 से 3 दिन पुराना लग रहा है। संबधित थाने- चौकी द्वारा शिनाख्त की कार्यवाही की जा रही है।

More Stories
ऑनलाइन गेमिंग को लेकर प्रशासन सख्त ,गाजियाबाद घटना के बाद डीएम ने जारी किए दिशा-निर्देश
निकाय-पंचायत वोटर लिस्ट पर केंद्रीय चुनाव आयोग का मंथन
कोटद्वार फायर स्टेशन का कर्मी रिश्वत लेते गिरफ्तार