देहरादून।
चारधाम यात्रा के शुरुवाती दिनों में वीआईपी दर्शन रहेगा बैन
उत्तराखंड में चारधाम की यात्रा पर जाने के लिए आतुर लोग बड़ी संख्या में रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं, लेकिन यहां वीआईपी दर्शन पर कमिश्नर गढ़वाल ने बड़ा फैसला लिया है। ऐसे में अब आने वाले दिनों में किसी को वीआईपी दर्शन नहीं मिलेंगे. दरअसल, हाल ही में गढ़वाल कमिश्नर ने वीआईपी दर्शन पर आगामी कुछ समय के लिए रोक लगाने का फैसला किया जिसकी जानकारी आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने दी।
उन्होंने बताया कि हाल ही में गढ़वाल कमिश्नर ने बैठक के दौरान ये दिशा निर्देश दिए है कि यात्रा की पीक के समय किसी को भी वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं दिया जाएगा । शासन स्तर से सभी राज्यों को लिख दिया गया है कि उनके वीआईपी का बहुत स्वागत है लेकिन एक श्रद्धालु की तरह ।ओर अगर शुरुवाती दिनों में कोई वीवीआईपी आयेंगे तो उन्हें सभी श्रद्धालुओ के समान वही सुरक्षा और अन्य व्यवस्था बनाके दी जाएगी लेकिन शुरुवात में वीआईपी दर्शन सख्ती के साथ बैन किया है।

More Stories
सड़क दुर्घटना पीड़ितों को त्वरित उपचार के लिए उत्तराखंड में बनेगी समन्वित आपातकालीन व्यवस्था
स्वच्छ सर्वेक्षण-2026: श्रीनगर नगर निगम की अनोखी पहल, बार्बर दुकानों से यूज्ड ब्लेड का होगा वैज्ञानिक निस्तारण
देहरादून में नकली दवाइयों का बड़ा भंडाफोड़, नामी कंपनियों के नाम पर बन रही थीं फर्जी मेडिसिन; मशीनें और भारी मात्रा में सामग्री जब्त