सूचना विभाग में हुए 06 कार्मिक हुए पदोन्नत,
महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी ने दी सभी पदोन्नत कार्मिकों को बधाई।
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में 06 कार्मिकों के पदोन्नति आदेश जारी किये गये है।
महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रधान सहायक श्री प्रशान्त रावत को प्रशासनिक अधिकारी, वैयक्तिक सहायक श्री अंकित कुमार, विजय झिंकवाण, श्रीमती आरती गुणवंत को वरिष्ठ वैयक्तिक सहायक, वरिष्ठ सहायक मुकेश कुमार को प्रधान सहायक एवं संवीक्षक श्री राजीव कोली को अनुवादक पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है।
महानिदेशक, सूचना श्री बंशीधर तिवारी ने सभी पदोन्नत कार्मिकों बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि सभी कार्मिक अपने पदीय दायित्वों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करे।
पदोन्नत हुए कार्मिकों को अपर निदेशक आशिष कुमार त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक के.एस.चौहान, डॉ. नितिन उपाध्याय, उप निदेशक श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव, रवि बिजारनिया सहित सभी विभागीय अधिकारियों एवं कार्मिकों द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की गई है।
सूचना कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री कैलाश सिंह रावत एवं महामंत्री श्री अंकित कुमार ने कार्मिकों की पदोन्नति हेतु महानिदेशक सूचना का आभार व्यक्त किया है। श्री रावत ने संघ के सभी पदाधिकारियों की तरफ से पदोन्नत हुए कार्मिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

More Stories
स्वास्थ्य मंत्री आवास के बाहर नर्सिंग अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, चार महिला अभ्यर्थियों ने किया आत्महत्या का प्रयास
मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
कृषि और बागवानी को बढ़ावा देने के लिए एप्पल मिशन के तहत 70 से 80 प्रतिशत तक सब्सिडीः मुख्यमंत्री