आगामी 23 मार्च को उत्तराखंड राज्य सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में परेड ग्राउंड में प्रस्तावित कार्यक्रम में काफी संख्या में लोगों के आने की संभावना की दृष्टिगत #जिलाधिकारी_देहरादून तथा #वरिष्ठ_पुलिस_अधीक्षक_देहरादून द्वारा परेड ग्राउंड व उसके आस पास के क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 23 मार्च को प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत की जा रही व्यवस्थाओं के संबंध में उपस्थित अधिकारियों से जानकारी लेते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए, साथ ही कार्यक्रम में महानुभावों व काफी संख्या में लोगों के सम्मिलित होने की संभावना के दृष्टिगत सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

More Stories
उत्तराखंड में 39,815 परिवारों को मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण में तेजी से आगे बढ़ रहा राज्य
ऑनलाइन गेमिंग में मुनाफे का झांसा देकर 1.77 करोड़ की ठगी, राजस्थान से आरोपी गिरफ्तार
धार्मिक स्थलों पर संस्कृत के प्रचार-प्रसार को मिलेगा बढ़ावा, सालभर होंगी गतिविधियां: सीएम धामी