श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में काॅरपोरेट डैस्क शुरू अब आप घर बैठे ले सकते हैं डाॅक्टर का अप्वाइंटमेंट
देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में काॅरपोरेट डैस्क की सेवा शुरू हो गई है। इस सेवा के अन्तर्गत मरीज़ आॅनलाइन अप्वाइंटमंेट बुक करवा सकते हैं। इसके लिए आपको appointment.smihospital.com पर जाकर अपना अप्वाइंटमेंट बुक करवाना है। इसके साथ ही मोबाइल नम्बर 9389922423 पर आप वरीयता अप्वाइंटमेंट बुक करवा सकते हैं। 3 फरवरी 2025 से यह सेवा शुरू हो रही है। यह जानकारी श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ गौरव रतूड़ी ने दी।
डाॅ गौरव रतूड़ी ने जानकारी दी कि लंबे समय से मरीज़ काॅरपोरेट डैस्क सेवा की मांग कर रहे थे। इस सेवा के अन्र्तगत आॅनलाइन अप्वाइंटमेंट, वरीयता अप्वाइंटमेंट, होम सैम्पल कलैक्शन, रेडियोलाॅजी जाॅचों के वरीयता अप्वाइंटमंेट व काॅरपोरेट मरीजों का प्रबन्धन किया जाएगा। मरीजों को बिना लाइन में लगे वरीयता पर डाॅक्टरों से परामर्श मिलेगा। अस्पताल के सामान्य ओपीडी समय के अलावा दोपहर व शाम की शिफ्ट में भी डाॅक्टरों के वरीयता अप्वाइंटमेंट बुक करवाए जा सकते हैं। सीजीएचएस एवम् ईएसआई कार्डधारक लाभार्थियों को भी अब होम सैम्पल कलेक्शन की सुविधा का लाभ मिलेगा। होम सैम्पल कलैक्शन सेवा के लिए उन्हें अस्पताल में स्वयं आकर रैफरल दिखाने की भी आवश्यकता नहीं होगी।

More Stories
कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी प्रकरण पर सीएम धामी की पहल, बोले- खुद करूंगा बात
उत्तराखंड में MBBS दाखिलों पर उठे सवाल, 770 अभ्यर्थियों के मूल निवास प्रमाणपत्रों की जांच की मांग
त्योहारों से पहले FDA की छापेमारी, एडीज बेकरी से केक-क्रीम के सैंपल लिए; तमटारा कैफे पर मुकदमे की तैयारी