देहरादून। व्यस्ततम राजपुर रोड पर दिलाराम बाजार में भीषण अग्निकांड की घटना हो गयी। इस भीषण अग्निकांड में रेस्टोरेंट समेत तीनों प्रतिष्ठान जलकर खाक हो गए। फायर कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर दिलाराम बाजार में वन मुख्यालय के बाहर स्थित लेमन चिली नामक रेस्टोरेंट में अचानक आग लग गयी। जिसने अगल-बगल की दो अन्य दुकानों को भी चपेट में ले लिया। ये तीनों प्रतिष्ठान टीन के खोखों में हैं। आग लगते ही बाजार में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर दिलाराम स्थित जल संस्थान परिसर और गांधी रोड स्थित फायर स्टेशन से फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचे। काफी देर जूझ कर फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक सारा सामान खाक हो चुका था।

More Stories
एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
कोटद्वार में हाईवे पर हाथियों का तांडव, टेंपो ट्रैवलर क्षतिग्रस्त; ढाई घंटे जाम
सहस्त्रधारा में सेल्फी का जुनून पड़ा भारी, तेज बहाव में बहकर 28 वर्षीय युवती की मौत