आज दिनाँक 30 अक्टूबर 2024 को जिला नियंत्रण कक्ष, रुद्रप्रयाग द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि रौठिया के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।
उक्त सूचना पर SI धर्मेंद्र पंवार के नेतृत्व में SDRF रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।
उक्त वाहन में एक ही व्यक्ति सवार था जो जवाड़ी बायपास से होते हुए रुद्रप्रयाग की तरफ आते समय अनियंत्रित होने से लगभग 200 मीटर नीचे खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उक्त व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी।
SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर वैकल्पिक मार्ग से होते हुए खाई में गिरे वाहन तक पहुँच बनाई व उक्त व्यक्ति के शव को बॉडी बैग के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।
*मृतक का विवरण:-* उमेद सिंह नेगी s/o जगत सिंह नेगी 52 वर्ष, निवासी- ग्राम फड़किया रुद्रप्रयाग।

More Stories
स्वास्थ्य मंत्री आवास के बाहर नर्सिंग अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, चार महिला अभ्यर्थियों ने किया आत्महत्या का प्रयास
मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
कृषि और बागवानी को बढ़ावा देने के लिए एप्पल मिशन के तहत 70 से 80 प्रतिशत तक सब्सिडीः मुख्यमंत्री