26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड में कर्तव्य पथ पर उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत एवं साहसिक खेल पर आधारित झांकी नजर आएगी। कलाकारों ने नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय रंगशाला शिविर में पारंपरिक वेशभूषा में अपने प्रदेश की झांकी के साथ प्रस्तुति दी। झांकी में सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक एवं नोडल अधिकारी केएस चौहान के नेतृत्व में राज्य के कलाकार भाग लेंगे और नोडल अधिकारी के अनुसार उत्तराखंड राज्य से जो झांकी प्रस्तुत की जाएगी इसकी थीम सांस्कृतिक विरासत एवं साहसिक खेल है। राज्य की झांकी मार्च पास्ट करते हुए कर्तव्य पथ पर चौथे नंबर पर देखने को मिलेगी, झांकी में इस बार ऐपण आर्ट को भी शामिल किया गया है।

More Stories
कारगिल विजय दिवस: मुख्यमंत्री धामी ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी, परमवीर चक्र विजेताओं की सहायता राशि अब ₹2 करोड़
पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट को मुख्यमंत्री धामी की श्रद्धांजलि, शोक संतप्त परिजनों को बंधाया ढांढस
पूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों के साथ सीएम धामी ने सुना ‘मन की बात’ का 136वां संस्करण