ऋषिकेश, अपने कार्यों से अपनी पहचान को बनाने वाली साफ और मृदभाषी श्रीमती कंडवाल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुबारा उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी सौंपी है।
राज्य महिला आयोग में अध्यक्ष पद पर रहते हुए कुसुम कंडवाल ने बीते कार्यकाल में कई ऐसे काम किए जिस से संगठन और सरकार ने उनके कार्यों की कई मौके पर सहराना की है, रिक्त चल रहे महिला आयोग के अध्यक्ष पद पर धामी सरकार ने एक बार फिर अपना भरोसा जताया है।
श्रीमती कुसुम कंडवाल ने बताया कि अपने बीते कार्यकाल से आगे बढ़ कर वो इस बार अपनी पूरी शक्ति से राज्य में महिला हितों की आवाज उठा कर, नई कार्य योजना तैयार करेगी जिस से प्रदेश में महिला शक्ति को अपने हितों और सम्मान के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और राज्य में उनको शीघ्र ही न्याय और सम्मान मिलेगा।

More Stories
देहरादून को जाम से राहत दिलाने की तैयारी, नए पार्किंग स्थल होंगे चिह्नित; ट्रैफिक लाइट्स का भी होगा आकलन
उत्तराखंड पुलिस को मिली नई पहचान, सीएम धामी ने किया नए ध्वज और प्रतीक चिह्नों का अनावरण
गिरधारी साहू की तलाश में नेपाल तक पहुंची जांच, करीबी सतेंद्र राठौर की तलाश में एसआईटी की दबिश