देहरादून, 17 मार्च। ग्राफिक एरा अस्पताल के विशेषज्ञों ने पौड़ी गढ़वाल के राठ क्षेत्र में शिविर लगाकर अपनी सेवाएं दी। इस स्वास्थ शिविर में 450 से ज्यादा मरीजों का निशुल्क परीक्षण करके दवाईयां दी गईं।
ग्राफिक एरा अस्पताल के स्वास्थ शिविर में सामान्य चिकित्सा विशेषज्ञ डा. विकास पाठक व स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. नीतिशा कपूर ने राठ क्षेत्र के चैरा गांव में ग्रामीणों व पूर्व सैनिकों का परीक्षण करके उन्हें निशुल्क दवाएं दी। स्वास्थ शिविर में 300 से ज्यादा मरीजों का पंजीकरण किया गया। शिविर में सामान्य चिकित्सा, ईएनटी, नेत्र रोग, ब्लड प्रेशर व शुगर की जांच की गई। 46 मरीजों को एक्स-रे व 25 मरीजों को आॅडियोमेट्री परिक्षण की सुविधा उपलब्ध कराई गई। जांच के बाद 15 मरीजों को उपचार के लिये चुना गया। आयुष्मान भारत योजना के तहत ग्राफिक एरा अस्पताल में इन मरीजों का कैशलेस उपचार किया जायेगा।
स्वास्थ शिविर का आयोजन ग्राफिक एरा अस्पताल ने भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ईसीएसएच) के सहयोग से किया। शिविर में इस्टीव फार्मा ने दवा वितरण में सहयोग दिया।

More Stories
कांवड़ यात्रा चरम पर: 76 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने भरा गंगाजल, आईजी-डीआईजी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
शर्मसार! रुद्रपुर में कलयुगी पिता पर 10 साल की बेटी से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
उत्तराखंड चुनाव 2027: मतदान केंद्रों पर पहली बार मिलेगी मोबाइल जमा करने की सुविधा, वोटर आईडी भी 15 दिन में होगी जारी