पटवारी और VDO बनने का मौका, आई भर्ती
देहरादून: उत्तराखंड के बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विभिन्न विभागों में समूह ग के सीधी भर्ती के 416 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इस पदों के लिए 15 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी, जो 15 मई तक चलेगी। बताया कि सीधी भर्ती के रिक्त पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर लॉगिन कर 15 मई से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसी के साथ ही सभी पदों के सापेक्ष आरक्षण का रोस्टर भी जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि 18 मई से 20 मई के बीच ऑनलाइन आवेदन को संशोधित करने का मौका दिया जाएगा। लिखित परीक्षा की अनंतिम तिथि 27 जुलाई निर्धारित की गई है

More Stories
उत्तराखंड: बागवाला के 1872 लाभार्थियों को जल्द मिलेगी अपने घर की चाबी
गंगा आरती में शामिल हुए सीएम धामी और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन
उत्तराखंड में सीमा पर्यटन को बढ़ावा देगा नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन