बदरीनाथ से केदारघाटी लौट रहे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, स्कूल के खेल मैदान में उतारा हेली
हेलीकॉप्टर बदरीनाथ धाम से यात्रियों को लेकर सेरसी लौट रहा था। विजिबिलिटी कम होने के कारण पायलट ने द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज ऊखीमठ के खेल मैदान में हेली को सुरक्षित उतारा।
बदरीनाथ धाम से केदारघाटी लौट रहे एक हेलीकॉप्टर की मंगलवार को इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सभी यात्री सुरक्षित हैं।
जानकारी के अनुसार, हिमालयन हेली कंपनी का हेलीकॉप्टर बदरीनाथ धाम से यात्रियों को लेकर सेरसी लौट रहा था। विजिबिलिटी कम होने के कारण पायलट ने द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज ऊखीमठ के खेल मैदान में हेली को सुरक्षित उतारा। बताया जा रहा है कि एक घंटा रुकने के बाद लगभग चार बजे हेलीकॉप्टर ने दोबारा उड़ान भरी।

More Stories
150 एमबीबीएस सीटों के लिए श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में तैयारियां पूरी, छात्रों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
बागेश्वर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, उरेडा परियोजना अधिकारी 40 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश – वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी