चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खुले, लगे जयकारे…पावन पल के साक्षी बने सैकड़ों श्रद्धालु
मंदिर को गेंदे के फूलों से सजाया गया है। मंदिर के कपाट खुलते ही शिवभक्तों ने जय रुद्रनाथ के जयकारे लगाए।
शुक्रवार को शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर से रुद्रनाथ भगवान की उत्सव डोली रात्रि प्रवास के लिए पुंग बुग्याल पहुंची थी। इसके बाद शनिवार देर शाम को ही भगवान रुद्रनाथ की उत्सव डोली अपने मंदिर में पहुंच गई थी। शनिवार सुबह पुजारी सुनील तिवारी ने भगवान रुद्रनाथ की पूजा-अर्चना और आरती की।
भोग लगाने के बाद सुबह करीब 10 बजे भक्तों के साथ डोली ने अपने मंदिर के लिए प्रस्थान किया। देर शाम को डोली अपने भक्तों के साथ रुद्रनाथ मंदिर में पहुंची। डोली के मंदिर परिसर में पहुंचते ही शिवभक्तों ने जय रुद्रनाथ के जयकारे लगाए

More Stories
स्वास्थ्य मंत्री आवास के बाहर नर्सिंग अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, चार महिला अभ्यर्थियों ने किया आत्महत्या का प्रयास
मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
कृषि और बागवानी को बढ़ावा देने के लिए एप्पल मिशन के तहत 70 से 80 प्रतिशत तक सब्सिडीः मुख्यमंत्री