ऋषिकेश से हेमकुंड के लिए 22 मई को रवाना होगा पहला जत्था, 25 को खुलेंगे कपाट
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यात्रा पर जाने वाले वाहनों को हरी झंडी दिखाएंगे।
हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को खुलेंगे। 22 मई को पंज प्यारों के नेतृत्व में पहला जत्था हेमकुंट साहिब के लिए रवाना होगा। लक्ष्मणझूला रोड स्थित गुरुद्वारे से यात्रियों के जत्थे को रवाना किया जाएगा।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यात्रा पर जाने वाले वाहनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इस कार्यक्रम में संत समाज और शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।

More Stories
धान की सरकारी खरीद शुरू न होने पर भड़का किसानों का गुस्सा, रुद्रपुर में हाईवे जाम
हरिद्वार श्यामपुर में आबादी में घुसा हाथियों का झुंड, नीलेश्वर महादेव मंदिर में मचा हड़कंप
अल्मोड़ा में नहीं एक भी कार्डियोलॉजिस्ट, गंभीर हृदय रोगियों को हल्द्वानी रेफर करने की मजबूरी