ऋषिकेश से हेमकुंड के लिए 22 मई को रवाना होगा पहला जत्था, 25 को खुलेंगे कपाट
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यात्रा पर जाने वाले वाहनों को हरी झंडी दिखाएंगे।
हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को खुलेंगे। 22 मई को पंज प्यारों के नेतृत्व में पहला जत्था हेमकुंट साहिब के लिए रवाना होगा। लक्ष्मणझूला रोड स्थित गुरुद्वारे से यात्रियों के जत्थे को रवाना किया जाएगा।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यात्रा पर जाने वाले वाहनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इस कार्यक्रम में संत समाज और शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।

More Stories
रुद्रपुर में गिरफ्तारी की मांग पर वाल्मीकि समाज का प्रदर्शन, हाईवे जाम; कोतवाली घेराव की चेतावनी
सरकारी नीतियों में शामिल किए जाएंगे छात्र – छात्राओं के सुझाव – सीएम पुष्कर सिंह धामी
2027 चुनाव से पहले उत्तराखंड भाजपा का बड़ा संगठनात्मक विस्तार, 178 नेताओं को प्रदेश कार्यसमिति में मिली जिम्मेदारी