प्रदेश के काश्तकारों और किसानों की आजीविका सुधार के लिए अच्छी खबर है। भारतीय सेना अब पशुपालन विभाग के माध्यम से प्रदेश के स्थानीय किसानों से पोल्ट्री उत्पादों की खरीद करेगी। ….पशुपालन विभाग की इस पहल के तहत सेना की अग्रिम चौकियों पर स्थानीय स्तर पर उत्पादित भेड़, बकरी एवं पोल्ट्री उत्पादों की आपूर्ति सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है। पहले चरण में पोल्ट्री उत्पादों की आपूर्ति की जा रही है। … वही इस विषय पर बात करते हुए उत्तराखंड के पशुपालन निदेशक नीरज सिंगल ने कहा उत्तराखंड के वाइब्रेट विलेजों में जो पशुपालक कार्यरत है…. गोट वेली योजना के अंतर्गत भेड़ , बकरी मुर्गी पालन कर रहे हैं। उन लोगों के उत्पाद को आइटीबीपी को हम जिंदा बकरी मुर्गियां की सप्लाई की जाती है।… इस योजना के माध्यम से पशुपालक का उत्पादन सेनाओं के पास जाता है।… और उसे पशुपालक को हमारे विभाग की ओर से भुगतान कर दिया जाता है।…

More Stories
ऋषिकेश में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरने से शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत
फायर सेफ्टी पर सख्ती, डीएम करेंगे भवनों और संवेदनशील क्षेत्रों का सर्वे
देहरादून महायोजना-2041 पर 6 से 21 जुलाई तक सेक्टरवार जनसुनवाई