देहरादून का सम्भागीय परिवहन कार्यालय अब चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाने जा रहा है। इस अभियान में नाबालिक बच्चों को ट्रैफिक के नियम सीखाए जाएंगे। इसके लिए उन शहरों में पार्क का निर्माण किया जा रहा है जिन में एक्सीडेंटल रेट अधिक है, जिसमें देहरादून भी शामिल है। आरटीओ प्रवर्तन अनीता चमोला ने बताया कि हरिद्वार, हल्द्वानी और रुद्रपुर में इस कार्य योजना पर तेज गति से काम चल रहा है। वहीं देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपैड के निकट सिटी पार्क में चिल्ड्रन पार्क का निर्माण किया जा रहा है जिसमें बच्चों को ट्रैफिक के गुर सिखाए जाएंगे। देहरादून में चिल्ड्रन पार्क का निर्माण सितंबर तक पूरा होगा और अक्टूबर से इस अभियान की शुरुआत होगी। चिल्ड्रन पार्क में 5 से 14 साल के बच्चों को जागरूक किया जाएगा, जिसके तहत एक समय में 200 बच्चों में जागरूकता फैलाई जा सके। इसके साथ ही बच्चों को ऑडियो विजुअल शॉर्ट फिल्म भी दिखाई जाएगी ताकि गाड़ी में चढ़ते व उतरते समय या बैठते समय किन बातों का ध्यान रखना है इस बात की उन्हें जानकारी हो सके।

More Stories
उत्तराखंड में 39,815 परिवारों को मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण में तेजी से आगे बढ़ रहा राज्य
ऑनलाइन गेमिंग में मुनाफे का झांसा देकर 1.77 करोड़ की ठगी, राजस्थान से आरोपी गिरफ्तार
धार्मिक स्थलों पर संस्कृत के प्रचार-प्रसार को मिलेगा बढ़ावा, सालभर होंगी गतिविधियां: सीएम धामी