मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पवेलियन ग्राउण्ड, देहरादून में “अहिल्या स्मृति मैराथन” एक विरासत-एक संकल्प कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
मुख्यमंत्री ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने स्वयं भी युवाओं के साथ मैराथन में दौड़कर सबका उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में जागरूकता और एकता लाने के साथ स्वस्थ समाज का भी निर्माण करते हैं।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट, महामंत्री (संगठन) श्री अजेय कुमार, मेयर सौरभ थपलियाल, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, विधायक भरत चौधरी, दायित्वधारी अनिल डब्बू, श्याम अग्रवाल, हेम बजरंगी, भाजपा युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष श्री देवेंद्र सिंह बिष्ट एवं अन्य लोग मौजूद रहे।


More Stories
नंधौर अभयारण्य में AI तकनीक से होगी पक्षियों की निगरानी, वन विभाग को मिली बड़ी सफलता
गौरीकुंड में नदी किनारे मिला अज्ञात शव, पुलिस कर रही शिनाख्त के प्रयास
देहरादून में NEET अभ्यर्थी युवती ने की आत्महत्या, कमरे से मिला सुसाइड नोट