मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी जनपद में खाड़ी के पास हुई सड़क दुघर्टना में मृत कांवड़ यात्रियों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
जिलाधिकारी टिहरी ने बताया कि बुधवार सुबह कांवड़ यात्रियों का एक ट्रक खाड़ी से दो किमी आगे पलट गया था। जिसमें 18 यात्री सवार थे, उन्होने बताया कि दुर्घटना में तीन कांवड यात्रियों की दुःखद मृत्यु हुई है। दुर्घटना के बाद प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान संचालित करते हुए, सभी यात्रियों को ट्रक से बाहर निकाला। जिसमें से चार घायलों को एम्स ऋषिकेश और शेष को नरेंद्र नगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि ट्रक को सीधा कर लिया गया है।

More Stories
उत्तराखंड में सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत, चल संपत्ति की रिपोर्टिंग के नियम बदले
उत्तराखंड के दुर्गम इलाकों में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, आउटसोर्सिंग से होगी विशेषज्ञों की भर्ती
राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी सूचना, 15 नवंबर तक कराएं ई-केवाईसी; नहीं तो निरस्त हो सकती है यूनिट