आज दिनाँक 24 मार्च 2025 को पुलिस चौकी, जॉलीग्रांट द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि टोल प्लाजा डोईवाला के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर SDRF वाहिनी मुख्यालय से SDRF टीम मय आवश्यक उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।
घटनास्थल पर देहरादून की तरफ से तेज गति में आ रहे एक अनियंत्रित डम्फर (UK 18 CA 6636) द्वारा 03 कारों को टक्कर मार दी गयी थी, जिसमें से एक कार टोल प्लाजा के पिलर व डम्फर के बीच बुरी तरह से फंसी हुई थी।
SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर सिविल पुलिस, फायर सर्विस व अन्य बचाव इकाइयों के साथ समन्वय स्थापित कर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी व क्रेन की सहायता से डम्फर को हटा कर कार को बीच से निकाला गया।
उक्त कार (UK07 AF 2506) में 02 व्यक्ति सवार थे जिनकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी। SDRF टीम द्वारा दोनों मृतकों के शवों को कार से बाहर निकालकर बॉडी बैग के माध्यम से अग्रिम कार्यवाही हेतु सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया।
*मृतकों का विवरण:-* गाड़ी से प्राप्त पहचान पत्र के आधार पर मृतकों की पहचान *रतनमणि उनियाल निवासी इंद्रप्रस्थ एनक्लेव लेन नंबर – 15, नियर 6 नंबर पुलिया, रायपुर देहरादून* एवं *पंकज कुमार पुत्र किशोरी लाल पंवार*

More Stories
उत्तराखंड में कल से कांग्रेस की न्याय यात्रा, 27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव
उत्तराखंड पुलिस में 1,600 पदों पर जल्द होगी भर्ती, थानों का बजट दोगुना कर ₹8 करोड़ करेगी धामी सरकार
अजित डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणी के समर्थन में उतरे हरीश रावत, बोले- इसे उत्तराखंड के सम्मान से जोड़ना नासमझी