सचिवालय में बैक-टू-बैक तीन महत्वपूर्ण बैठकों के उपरांत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अचानक पहुंचे उत्तराखंड आपदा परिचालन केंद्र।
जनता सर्वोपरि की भावना के साथ औचक निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से प्रदेश में हो रही भारी वर्षा और मौसम की स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी प्रदेश के विभिन्न जिलों में वर्षा जनित आपदा से उत्पन्न परिस्थितियों की समीक्षा कर रहे हैं।
आपदा परिचालन केंद्र में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर राहत, बचाव और सतर्कता उपायों की अद्यतन स्थिति का ले रहे जायजा।
मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने एवं आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

More Stories
अंकिता भंडारी प्रकरण: प्रदर्शन को लेकर हरीश रावत और गणेश गोदियाल समेत 30 कांग्रेस नेताओं पर मुकदमा
मसूरी में होमस्टे और होटल संचालकों को नोटिस, पर्यटन कारोबारियों ने सरकार से मांगी राहत
बर्नीगाड़ को 217 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया राजकीय महाविद्यालय का शुभारंभ