केदारनाथ में मॉनसून को देखते हुए हेलीकॉप्टर सेवा पर प्रतिबंध लगा हुआ है। वहीं प्रतिबंध के बीच बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष के कुछ वीआईपी मेहमानों के साथ हेलीकॉप्टर से केदारनाथ जाने पर बवाल मच गया है। सवाल खड़े हो रहे हैं कि जब केदारनाथ में हेलीकॉप्टर सेवा पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। तो क्या ये प्रतिबंध सिर्फ आम जनता के लिए हैं? बीते दिनों कई हेली क्रैश हुए, जानें गईं, जिसके बाद DGCA ने उड़ानों पर रोक लगाई। लेकिन जब बात सत्ताधारियों की आती है, तो वही नियम धरे के धरे रह जाते हैं। क्या सत्ता में बैठने का मतलब ये है कि नियम इनके लिए नहीं बनते?
इस पर प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी का कहना है कि अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के ऊपर केदारनाथ धाम की व्यवस्थाओं को देखने की जिम्मेदारी है। वो जरूरी काम से ही केदारनाथ गये होंगे। आदित्य कोठारी ने कहा कि उनके समर्पण और निष्ठा के छपर सवाल खड़े करना सही नहीं है।

More Stories
देहरादून में नशे के नेटवर्क पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की तैयारी, डीएम ने दिए हॉटस्पॉट चिन्हित करने के निर्देश
आर्केडिया हिलॉक्स धोखाधड़ी मामला: फरार बिल्डर शाश्वत गर्ग के घर कुर्की, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई
प्रभारी ईओ नियुक्तियों पर घमासान: बेरोज़गार संघ का निदेशालय पर प्रदर्शन, मंत्री पर लगाए गंभीर आरोप