राजधानी देहरादून में आयकर विभाग की इंवेस्टिगेशन विंग ने बड़ी रेड शुरू की है। विभाग की अलग अलग टीमें नामी बिल्डरों और शराब कारोबारियों के ठिकानों पर डटी हैं
आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग शहर के बड़े बिल्डर राकेश बत्ता, कमल अरोड़ा, इंदर खत्री, कसीगा स्कूल संचालक रमेश बत्ता, शराब कारोबारी कमल अरोड़ा, प्रदीप वालिया आदि के ठिकानों पर जांच कर रही है।
मुख्य रूप से टीमें एमकेपी रोड, द्वारका स्टोर क्षेत्र और राजपुर रोड पर स्थित बिल्डरों और शराब कारोबारियों के यहां जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि करोड़ों रुपए के अघोषित ट्रांजेक्शन के बाद यह कार्रवाई की गई।

More Stories
PM दौरे से पहले CM धामी का ग्राउंड निरीक्षण, डाट काली मंदिर में पूजा
मसूरी में हरक सिंह रावत के बयान से सियासत गरम, भाजपा पर साधा निशाना
केदारनाथ हेली सेवा बुकिंग डेट बदली, अब 15 अप्रैल शाम 6 बजे से शुरू होगी टिकट बुकिंग