गैरसैण में विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस विधायकों के हंगामे और तोड़फोड़ से नाराज़ भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज ज़बरदस्त प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया और कांग्रेस विधायकों के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की।
भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सत्र की गरिमा को तार-तार किया है। लोकतंत्र के मंदिर में शालीन व्यवहार की अपेक्षा की जाती है, लेकिन कांग्रेस विधायकों ने हंगामा और तोड़फोड़ कर लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या कर दी।
नेताओं का कहना था कि सरकार जनता की समस्याओं को उठाने और समाधान के लिए गंभीर प्रयास कर रही थी। राज्यहित और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होनी थी, लेकिन कांग्रेस ने सत्र को बाधित कर प्रदेश की जनता की अनदेखी की।

More Stories
देहरादून में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, विदेशी नागरिकों से ठगी करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार
दस साल से सड़क का इंतजार, अब ग्रामीणों ने खुद संभाली कमान; श्रमदान से शुरू किया मोटर मार्ग निर्माण
उत्तराखंड में विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए ₹218 करोड़ की मंजूरी