हादसा: पहाड़ी से गिरा बोल्डर, कार चपेट में आने से क्षतिग्रस्त
नैनीताल। मंगलवार सुबह तेज बारिश के बीच नैनीताल-हल्द्वानी राजमार्ग पर आमपड़ा के पास बड़ा हादसा टल गया। अचानक पहाड़ी से एक विशाल बोल्डर सड़क पर आ गिरा और इस दौरान वहां से गुजर रही एक कार उसकी चपेट में आ गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन गनीमत रही कि कार सवार दोनों व्यक्ति सुरक्षित बच गए।
जानकारी के अनुसार, कार में हरिद्वार निवासी श्याम कुमार पुत्र मुन्ना लाल और सुभाष पुत्र चमन लाल सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंच गई।
फिलहाल राजमार्ग पर यातायात सामान्य रूप से सुचारू है ।


More Stories
धारचूला के खोतिला में महिला की संदिग्ध हत्या से सनसनी, लिव-इन पार्टनर पर मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड लोअर पीसीएस-2026 का विज्ञापन जारी, 54 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू
ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी, एसटीएफ ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार