- केदारनाथ धाम में नाच गाना करके पवित्रता भंग करने वालों पर हुआ अभियोग पंजीकृत
- कपाट खुलने के पूर्व की है वीडियो
गत दिवस से विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ युवक केदारनाथ मंदिर के पीछे के हिस्से में डी.जे. बजाकर नाचने सहित हो-हल्ला कर रहे हैं। इस वायरल वीडियो की के सम्बन्ध में आस-पास पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि यह वीडियो कपाट खुलने के बाद का नहीं है।
इस प्रकरण में वादी श्री गिरीश देवली, प्रभारी अधिकारी बी.के.टी.सी. हाल केदारनाथ धाम द्वारा कोतवाली सोनप्रयाग पर दी गई तहरीर के आधार पर मु.अ.सं. 08/2025 धारा 298 भारतीय न्याय संहिता (धार्मिक व पूजा स्थल को अपवित्र करना) सम्बन्धी अभियोग इन अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध पंजीकृत किया गया है। अभियोग की विवेचना प्रचलित है। विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से असामाजिक तत्वों का चिन्हीकरण किया गया हे और उनके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।
जनपद पुलिस की आम जनमानस से अपील है कि उक्तानुसार वीडियो केदारनाथ धाम की पवित्रता से जुड़ा है, कृपया इस वीडियो को प्रचारित-प्रसारित न करें।

More Stories
यूसीसी, नकल विरोधी कानून के जरिए देश के सामने पेश किया सुशासन का मॉडल
सड़क, रेल, रोपवे, सिंचाई और पेयजल से जुड़ी कई परियोजनाओं को मिली गति
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार वर्ष के कार्यकाल पर दी राज्य सरकार को बधाई