मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माउंट एवरेस्ट को विजय करने वाले युवा पर्वतारोही रोहित भट्ट को आज मुख्यमंत्री आवास में सम्मानित किया। इस अवसर पर रोहित भट्ट ने अपनी अब तक की विभिन्न पर्वतारोहण यात्राओं और अनुभवों को साझा किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पर्वतारोही रोहित भट्ट को एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक आरोहण की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रोहित भट्ट जैसे साहसी युवाओं पर उत्तराखंड को गर्व है। उन्होंने न केवल कठिन पर्वतीय चुनौती को पार किया है, बल्कि हर युवा के हृदय में आत्मविश्वास का भाव भी जगाया है।


More Stories
प्रारंभिक शिक्षा निदेशक मारपीट मामला: विधायक काऊ ने मांगी सार्वजनिक माफी
कैबिनेट की बड़ी बैठक: 28 प्रस्तावों को हरी झंडी, ₹1.11 लाख करोड़ के बजट पर सहमति
6–9 मार्च को टिहरी लेक फेस्टिवल, रोमांच और आध्यात्म का अनोखा संगम