गुवाहाटी:
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को असम के गुवाहाटी स्थित प्रसिद्ध श्री कामाख्या देवी मंदिर में दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने माँ कामाख्या से उत्तराखंड राज्य की खुशहाली, निरंतर विकास और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराएं देशभर के तीर्थ स्थलों से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने माँ कामाख्या का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेश की उन्नति और जनकल्याण की प्रार्थना की।
इस अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना संपन्न हुई। मुख्यमंत्री ने देश और प्रदेश में सुख-शांति एवं समृद्धि की भी कामना की।

More Stories
हर्रावाला में RTO इंस्पेक्टर पर रिश्वतखोरी के आरोप, ट्रांसपोर्ट कारोबारियों ने दुकान में बंद कर किया हंगामा
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली SIR की तैयारियों के सम्बंध में समीक्षा बैठक
असम में NDA सरकार का शपथ ग्रहण समारोह, मुख्यमंत्री धामी रहे शामिल