धर्मांतरण के कानून को और सख़्त करने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश
ऑपरेशन कालनेमी की निगरानी के लिए पुलिस मुख्यालय स्तर पर गठित होगी एसआईटी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में धर्मांतरण कानून को और सख्त बनाते हुए, जरूरी कदम भी उठाने के निर्देश दिए हैं।
सोमवार को सचिवालय में उच्चाधिकारियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड सीमांत प्रदेश होने के साथ ही सनातन की पुण्य भूमि भी है। इसलिए यहां डेमोग्राफी में बदलाव की किसी भी कोशिश को सख्ती से रोका जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस इस तरह की संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखे। धर्मांतरण कराने वाले तत्वों के जाल में फंसे लोगों को उचित परामर्श और मार्गदर्शन प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि हाल की घटनाओं को देखते हुए, धर्मांतरण कानून को और सख्त बनाए जाने की दिशा में तत्काल कदम उठाएं जाए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ऑपरेशन कालनेमी भी ऐसे तत्वों पर लगाम लगाने में सफल रहा है। इस मुहिम को आगे भी चलाए जाने की जरूरत है, इसलिए पुलिस मुख्यालय के स्तर पर, इसकी निगरानी के लिए एसआईटी का गठन किया जाए।

More Stories
अंकिता भंडारी प्रकरण: प्रदर्शन को लेकर हरीश रावत और गणेश गोदियाल समेत 30 कांग्रेस नेताओं पर मुकदमा
मसूरी में होमस्टे और होटल संचालकों को नोटिस, पर्यटन कारोबारियों ने सरकार से मांगी राहत
बर्नीगाड़ को 217 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया राजकीय महाविद्यालय का शुभारंभ